मुज़फ्फरनगर: स्ट्रीट डॉग से मारपीट का आरोप, 'डॉग लवर्स' ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर महिला पर कार्रवाई की मांग की, वीडियो पुलिस को सौंपा
मुजफ्फरनगर में स्ट्रीट डॉग से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। गांधी नगर निवासी डॉग लवर अनाया चौधरी ने एक महिला पर कुत्ते को बेरहमी से पीटकर फेंकने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर अभद्रता और धमकी देने की भी शिकायत की गई। कार्रवाई की मांग को लेकर डॉग लवर्स पुलिस ऑफिस पहुंचे और कथित बदसलूकी का वीडियो भी अधिकारियों को सौंपा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।