मढ़ौरा: भाकपा ने इसरौली, ओल्हनपुर व मुबारकपुर में लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली पदयात्रा
Marhaura, Saran | Aug 16, 2026 प्रखंड के इसरौली ,ओल्हनपुर व मुबारकपुर ने भाकपा ने लोगों को एक सितंबर के रैली को सफल बनाने के लिए जागरुक किया । रविवार की दोपहर एक बजे भाकपा के जिला सचिव रामबाबु सिंह ने बताया कि भाकपा एक सितंबर को दिल्ली में बेरोजगारी व महंगाई के विरुद्ध रैली निकालेगी। इसके लिए लोगों में जनजागरुकता फैलाई जा रही है।