कुरई: सिवनी के कुरई में अवैध शराब पर पुलिस का प्रहार, 5 क्विंटल महुआ लहान और भट्टी नष्ट
Kurai, Seoni | Oct 1, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र के चक्की खमरिया के बेल टोला में पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण के ठिकाने पर दबिश दी। गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मौके से करीब 5 क्विंटल महुआ लहान बरामद कर नष्ट किया गया, साथ ही शराब बनाने की भट्टी और अन्य सामग्री भी नष्ट की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला।