कटनी ग्रामीण: रीठी हाई स्कूल में गूंजा देशभक्ति का रंग, प्रभात फेरी के बाद सजे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय स्थित शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार सुबह करीब 9 बजे से देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रीठी हाई स्कूल परिसर पहुंची,