फूलपुुर: फूलपुर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
विकासखंड फूलपुर परिसर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी महेश विक्रम श्रीवास्तव व एडीओ पंचायत राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुआ। यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी।