कोलायत: पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की कोलायत-बज्जू ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन कोलायत में किया गया
पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस कमेटी की कोलायत एवं बज्जू ब्लॉक स्तरीय बैठक कोलायत की देशवाली कुम्हार धर्मशाला में आयोजित हुई। आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी के प्रत्याशियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कोलायत, हदा, बीठनोक और बज्जू पंचायत समितियों में कांग्रेस का प्रधान बनाने की बात कही