बदलापुर: सिंगरामऊ के इनामीपुर गांव में एक साथ उठीं चार अर्थियां, मुंबई हादसे में परिवार के चार सदस्यों की हुई मौत
बदलापुर तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत आने वाले इनामीपुर गांव में एक साथ एक परिवार के चार लोगों का जनाजा निकाला गया। जानकारी के मुताबिक मुंबई के घाटकोपर में भारी बारिश के दौरान मकान पर पेड़ और पत्थर गिरने से जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के इनामीपुर गांव निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को शव पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच ग