मुरैना नगर: प्यारे होटल के पास हाइवे पर बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मारी, 7 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती
मुरैना के सरायछौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-44 पर प्यारे होटल के पास सुबह बोलेरो ने यात्रियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी।हादसे में ऑटो पलटने से सात यात्री घायल हो गए।लोगों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद वार्ड में भर्ती किया।घायल जारह व भागीरथ का पुरा के निवासी हैं।ऑटो जारह से मुरैना बाजार आ रहा था।पुलिस जांच में जुटी।