भादरा: स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए दिए गए निर्देश
भादरा में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य बैठक में बीसीएमओ डॉ. लक्ष्य चौधरी ने स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। आयुष्मान योजना, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीबी, एनसीडी स्क्रीनिंग व नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की गई। मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर भी जोर दिया गया।