टिकारी: मगध इंटरनेशनल स्कूल, टिकारी में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन, निर्देशक ने दी बधाई
Tikari, Gaya | Aug 15, 2026 मगध इंटरनेशनल स्कूल टिकारी में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक शनिवार को मनाया गया। निदेशक सुधीर कुमार ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में राष्ट्रगान,सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ शामिल रहे।