Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

सूने घऱ मे घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी पार करने वाले आरोपी गिरफ्तार I#सतना #craimnews#video

MORE NEWS

सतना 
वंदे मातरम गीत के अपमान के विरोध में भाजपा आज निकालेगी कैंडल मार्च, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला सांसद गणेश सिंह महापौर योगेश तामकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कांग्रेस द्वारा एआइसीसी में वंदे मातरम गीत के साथ किये गए अपमानजनक व्यवहार के विरोध में भाजपा में निकालेगी कैंडल मार्च, सर्किट हाउस से सिमरिया चौक तक गई

सतना वंदे मातरम गीत के अपमान के विरोध में भाजपा आज निकालेगी कैंडल मार्च, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला सांसद गणेश सिंह महापौर योगेश तामकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद कांग्रेस द्वारा एआइसीसी में वंदे मातरम गीत के साथ किये गए अपमानजनक व्यवहार के विरोध में भाजपा में निकालेगी कैंडल मार्च, सर्किट हाउस से सिमरिया चौक तक गई

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 16, 2026

रामनगर की 12 वर्षीय अनन्या अवधिया ने सेलिंग में जीता गोल्ड, मैहर जिले का नाम किया रोशन

मैहर जिले के रामनगर की 12 वर्षीय होनहार बेटी अनन्या अवधिया ने सेलिंग टेक्नो 293 अंडर-15 वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर मैहर जिले और रामनगर का नाम रोशन किया है। राजा भोज मल्टीक्लास सेलिंग चैंपियनशिप 2026 में अनन्या की इस शानदार उपलब्धि ने परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
अनन्या अवधिया पिता आशीष अवधिया की और माता पूनम अवधिया निवासी वार्ड नंबर 2 अवधिया टेंट हाउस रामनगर ने अगस्त 2024 में मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वाटर स्पोर्ट्स कार्यक्रम में चयन के बाद सेलिंग टेक्नो 293 का प्रशिक्षण शुरू किया। पढ़ाई के साथ खेल में मेहनत करते हुए अनन्या ने कम उम्र में ही लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

रामनगर की 12 वर्षीय अनन्या अवधिया ने सेलिंग में जीता गोल्ड, मैहर जिले का नाम किया रोशन मैहर जिले के रामनगर की 12 वर्षीय होनहार बेटी अनन्या अवधिया ने सेलिंग टेक्नो 293 अंडर-15 वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर मैहर जिले और रामनगर का नाम रोशन किया है। राजा भोज मल्टीक्लास सेलिंग चैंपियनशिप 2026 में अनन्या की इस शानदार उपलब्धि ने परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। अनन्या अवधिया पिता आशीष अवधिया की और माता पूनम अवधिया निवासी वार्ड नंबर 2 अवधिया टेंट हाउस रामनगर ने अगस्त 2024 में मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वाटर स्पोर्ट्स कार्यक्रम में चयन के बाद सेलिंग टेक्नो 293 का प्रशिक्षण शुरू किया। पढ़ाई के साथ खेल में मेहनत करते हुए अनन्या ने कम उम्र में ही लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 16, 2026

मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर होने से क्षेत्र में निवेष बढता है-राजेन्द्र शुक्ल
सतना के विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है-प्रतिमा बागरी
विंध्य चेम्बर आफ कामर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
----- 
      सतना 16 अगस्त 2026/उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla  ने कहा कि व्यापार के मामले में #सतना का गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान में भी विंध्य क्षेत्र में पर्यटन, व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र के विकास की अनेक संभावनायें है। उन्होंने कहा कि व्यापार को बढाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर बढाना जरूरी होता है। मजूबत इन्फ्रास्ट्रक्चर होने से क्षेत्र में निवेश बढता है। इसके साथ ही पर्यटन, उद्योग, रोजगार की संभावनायें भी बढती है। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri  ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का केन्द्र वहां का व्यापार और उद्योग होता है। सतना के विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल और राज्यमत्री श्रीमती बागरी रविवार को विंध्य चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज की नवनिर्वाचित कार्य समिति के शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सांसद सतना श्री Ganesh Singh सिंह, महापौर श्री Yogesh Kumar Tamrakar , चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विजय यादव, जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पाण्डेय, चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश सुखेजा, पूर्व चेम्बर अध्यक्ष श्री विवेक अग्रवाल, श्री द्वारिका गुप्ता, स्टार गु्रप के चेयरमैन श्री रमेश सिंह, समाचार पत्र समूह के संचालक श्री अजय अग्रवाल, पूर्व महापौर श्री राजाराम त्रिपाठी, महामंत्री इंजीनियर श्री मनोज कटारे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनोहर बाधवानी सहित चेम्बर से जुडी 38 व्यापारिक संस्थाओं के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
      उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में विकास की संभावनाओं और देश की प्रगति के योगदान में विंध्य क्षेत्र के योगदान का मूल्यांकन अब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से प्रगति करते हुए विश्व पटल पर सुपर इकॉनामी वाले देशों का ध्यान आकर्षित कराया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारित करना भी जरूरी है। आज की पीढी ने कुशासन और सुशासन का दौर भली-भांति नहीं देखा है। रीवा और सतना का सफर कभी दो से ढाई घंटे में पूरा होता था, वह आज 40 से 45 मिनट में पूरा होता है। मध्यप्रदेश में 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी। जिसे बढाकर 54 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया गया है। आगामी समय में 65 लाख हेक्टेयर तक करने का लक्ष्य है। विंध्य क्षेत्र में रेल सेवाओं के साथ ही हवाई सेवा शुरू होने से चारों दिशाओं और महानगरों तक विंध्य क्षेत्र की कनेक्टविटी बढी है। उन्होंने कहा कि विंध्य चेम्बर एक जागरूक और प्रगतिशील समाज का प्रतिनिधित्व करता है। विंध्य व्यापार मेला प्रदेश में लगने वाले अन्य मेलों से कही कमतर नहीं है। मेले के सुदृढीकरण और विस्तार के लिए सतत प्रयास किये जायेंगे। 
      राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि सतना को औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता है। सतना जिले के विकास का दायित्व हम सब के ऊपर है। इस जिम्मेदारी को सभी मिल-जुलकर निभाये। सतना जिले और औद्योगिक विकास के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। राज्यमंत्री ने बताया कि रैगांव विधानसभा क्षेत्र में नयागांव में 17 करोड रूपये की लागत से इंडस्ट्रीयल एरिया की मूलभूत सुविधायें तैयार की जा रही है। रामपथ गमन मार्ग से जुडा होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र की कनेक्टविटी बेहतर है। सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि सतना तेज गति से विकास करने वाले औद्योगिक जिला है। शहर की अपेक्षा पूरा जिला एक सम्पूर्ण औद्योगिक जिला बनें, इसके लिए छोटे उद्योग और रोजगार को प्राथमिकता देकर बढावा देने की जरूरत है। उन्होंने विंध्य चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों को निर्वाचित होने पर बधाइयां देते हुए कहा कि सारे मतभेदों को भुलाकर कर्तव्य पथ पर एक साथ चले। विकास के लिए सबके परामर्श और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने जिले के व्यापारिक संस्थाओं को सीआईआई से आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने की भी बात कही। कार्यक्रम को पूर्व महापौर श्री राजाराम त्रिपाठी, चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश सुखेजा, महामंत्री इंजीनियर श्री मनोहर कटारे ने भी संबोधित किया।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
#JansamparkMP

मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर होने से क्षेत्र में निवेष बढता है-राजेन्द्र शुक्ल सतना के विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है-प्रतिमा बागरी विंध्य चेम्बर आफ कामर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह ----- सतना 16 अगस्त 2026/उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla ने कहा कि व्यापार के मामले में #सतना का गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान में भी विंध्य क्षेत्र में पर्यटन, व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र के विकास की अनेक संभावनायें है। उन्होंने कहा कि व्यापार को बढाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर बढाना जरूरी होता है। मजूबत इन्फ्रास्ट्रक्चर होने से क्षेत्र में निवेश बढता है। इसके साथ ही पर्यटन, उद्योग, रोजगार की संभावनायें भी बढती है। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का केन्द्र वहां का व्यापार और उद्योग होता है। सतना के विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल और राज्यमत्री श्रीमती बागरी रविवार को विंध्य चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज की नवनिर्वाचित कार्य समिति के शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सांसद सतना श्री Ganesh Singh सिंह, महापौर श्री Yogesh Kumar Tamrakar , चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विजय यादव, जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पाण्डेय, चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश सुखेजा, पूर्व चेम्बर अध्यक्ष श्री विवेक अग्रवाल, श्री द्वारिका गुप्ता, स्टार गु्रप के चेयरमैन श्री रमेश सिंह, समाचार पत्र समूह के संचालक श्री अजय अग्रवाल, पूर्व महापौर श्री राजाराम त्रिपाठी, महामंत्री इंजीनियर श्री मनोज कटारे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनोहर बाधवानी सहित चेम्बर से जुडी 38 व्यापारिक संस्थाओं के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में विकास की संभावनाओं और देश की प्रगति के योगदान में विंध्य क्षेत्र के योगदान का मूल्यांकन अब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से प्रगति करते हुए विश्व पटल पर सुपर इकॉनामी वाले देशों का ध्यान आकर्षित कराया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारित करना भी जरूरी है। आज की पीढी ने कुशासन और सुशासन का दौर भली-भांति नहीं देखा है। रीवा और सतना का सफर कभी दो से ढाई घंटे में पूरा होता था, वह आज 40 से 45 मिनट में पूरा होता है। मध्यप्रदेश में 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी। जिसे बढाकर 54 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया गया है। आगामी समय में 65 लाख हेक्टेयर तक करने का लक्ष्य है। विंध्य क्षेत्र में रेल सेवाओं के साथ ही हवाई सेवा शुरू होने से चारों दिशाओं और महानगरों तक विंध्य क्षेत्र की कनेक्टविटी बढी है। उन्होंने कहा कि विंध्य चेम्बर एक जागरूक और प्रगतिशील समाज का प्रतिनिधित्व करता है। विंध्य व्यापार मेला प्रदेश में लगने वाले अन्य मेलों से कही कमतर नहीं है। मेले के सुदृढीकरण और विस्तार के लिए सतत प्रयास किये जायेंगे। राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि सतना को औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता है। सतना जिले के विकास का दायित्व हम सब के ऊपर है। इस जिम्मेदारी को सभी मिल-जुलकर निभाये। सतना जिले और औद्योगिक विकास के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। राज्यमंत्री ने बताया कि रैगांव विधानसभा क्षेत्र में नयागांव में 17 करोड रूपये की लागत से इंडस्ट्रीयल एरिया की मूलभूत सुविधायें तैयार की जा रही है। रामपथ गमन मार्ग से जुडा होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र की कनेक्टविटी बेहतर है। सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि सतना तेज गति से विकास करने वाले औद्योगिक जिला है। शहर की अपेक्षा पूरा जिला एक सम्पूर्ण औद्योगिक जिला बनें, इसके लिए छोटे उद्योग और रोजगार को प्राथमिकता देकर बढावा देने की जरूरत है। उन्होंने विंध्य चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों को निर्वाचित होने पर बधाइयां देते हुए कहा कि सारे मतभेदों को भुलाकर कर्तव्य पथ पर एक साथ चले। विकास के लिए सबके परामर्श और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने जिले के व्यापारिक संस्थाओं को सीआईआई से आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने की भी बात कही। कार्यक्रम को पूर्व महापौर श्री राजाराम त्रिपाठी, चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश सुखेजा, महामंत्री इंजीनियर श्री मनोहर कटारे ने भी संबोधित किया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #JansamparkMP

Satna, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026