कुटुंबा: अंबा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कड़ी धूप में भी उमड़ा देशभक्ति का जज्बा
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय अंबा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कड़ी धूप के बावजूद यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बना। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ आयोजित यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और विभिन्न विभागों के कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।