सिकंदरा: सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हादसों का कारण, बारिश में पानी भरने से बढ़ा खतरा, युवक गड्ढे में गिरा
सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट रहे हैं। गुरुवार को करीब तीन बजे सिकंदरा निवासी एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिरकर घाय