#पूसा थाना परिसर में BDO, CO की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।
#SamastipurNews #pusa
अध्यक्षता अंचलाधिकारी वागीशा प्रियदर्शी ने की। बैठक में बीडीओ रवीश कुमार रवि, थानाध्यक्ष रमेश कुमार, पूजा समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।
सीओ वागीशा प्रियदर्शी ने पूजा समितियों को लाइसेंस लेने, निर्धारित विसर्जन रूट का पालन करने, पंडालों में अग्निशमन यंत्र रखने तथा बिजली का सुरक्षित उपयोग करने का निर्देश दिया।
बीडीओ रवीश कुमार रवि ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी पूजा स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन और पुलिस की नजर रहेगी। अफवाह, अशांति या उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से पूजा संपन्न कराने की अपील की।
थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पंडालों के आसपास वर्दी एवं सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी व आपदा मित्र, संघ राज्य अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में पहुंचते हैं, इसलिए सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्था को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी पूजा पंडालों में आपदा मित्र की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि आग लगने, भगदड़ या किसी अन्य आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध हो सके। उन्होंने प्रत्येक पूजा पंडाल के सूचना बोर्ड पर प्रखंड प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अग्निशमन सेवा एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से अंकित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे किसी भी अप्रिय स्थिति में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को तत्काल सहायता लेने में सुविधा होगी।
*-रौशन कुमार*