पाटी: हर घर तिरंगा: पाटी नगर में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, लगे जमकर नारे
Pati, Barwani | Aug 12, 2026 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत नगर पाटी में राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों ने संयुक्त रूप से एक भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया। इस तिरंगा यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल जनप्रतिनिधियों के साथ उपस्थित हुए। हाथों में तिरंगा थामे निकले।