जसवंतनगर: जैन मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धा से उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म मनाया गया, जैन धर्म प्रेमी रहे मौजूद
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर दश,लक्षण महापर्व के अवसर पर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा कर सुख-समृद्धि और आत्मकल्याण की कामना की। इस अवसर पर भगवान वासुपूज्य के निर्वाण कल्याणक पर निर्वाण लाडू अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। श्रावकों ने व्रत, उपवास और संयम के नियमों का पालन किया गया।