दिनारा: दिनारा में खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन, जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया
Dinara, Rohtas | Sep 26, 2026 दिनारा प्रखंड के ई-किसान भवन में शनिवार को खरीफ (शारदीय) किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार चौधरी, उद्यान पदाधिकारी विष्णु शंकर ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।