तेंदूखेड़ा: दशलक्षण पर्व पर जम्बूकुमार नाटक का मंचन; आचार्य सुधर्माचार्य के प्रवचनों से जम्बूकुमार व परिजनों में जागा वैराग्य
जबेरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जबेरा में दशलक्षण पर्व के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तम अकिंचन धर्म के अवसर पर जम्बूकुमार नाटक का मंचन किया गया। आचार्य सुधर्माचार्य ने प्रवचन में कहा कि “किंचित मात्र भी मेरा नहीं” की समझ ही अकिंचन धर्म है। नश्वर संसार में कुछ भी स्थायी रूप से हमारा नहीं है, इसलिए आत्मा का