कोलेबिरा: मूसलाधार बारिश से बढ़ा जलस्तर, पुल के ऊपर से बहा पानी
शनिवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कोलेबिरा-बानो मार्ग पर एसके बागे कॉलेज से पहले स्थित पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है। तेज बहाव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बारिश जारी रहने पर जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील