गोरखपुर: जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग और राजघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
राजघाट थाना क्षेत्र के मुंडेरी चक में आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा दबिश दी गई।इस दौरान लगभग 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त जय प्रकाश पुत्र घूरहू निवासी थाना गोरखनाथ व जामवंत पुत्र धर्मेन्द्र निवासी थाना तिवारीपुर को गिरफ्तार किया गया।और उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर इनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।