गड़हनी: गड़हनी में बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की 43वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
गड़हनी पुरानी बाजार स्थित शिव मंदिर के पास बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 43 वां जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य में सुबह प्रभात फेरी और झंडोत्तोलन की गई। उसके बाद पूजा पाठ शुरू हुआ। वही समारोह का उद्घाटन संदेश विधायक राधाचरण साह उर्फ सेठ जी सहित कई अतिथियों के द्वारा किया गया। पूजा अर्चना के बाद बिशाल भंडारा के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।