ऊंचाहार: गंगौली गाँव में बने अमृत सरोवर पर अजगर मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
ग्रामीण इलाकों में बरसात के दिनों में अक्सर अजगर व सांप देखने को मिलते हैं, ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गाँव में बने अमृत सरोवर के पास भारी भरकम अजगर दिखाई दिया, इस दौरान सरोवर की चौकीदारी कर रहे व्यक्ति की सूचना पर काफी ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ