सदर: रविदास गेट-अस्सी मार्ग पर शराब ठेके के पास दो युवकों के बीच हुई मारपीट
Sadar, Varanasi | Aug 14, 2026 वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के रविदास गेट-अस्सी मार्ग पर श्यामल रेस्टोरेंट के पास शराब ठेके के नजदीक मंगलवार को दो युवक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई और मामला एक-दूसरे का गला दबाने तक पहुंच गया। सरेराह मारपीट से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।