कटंगी: कटंगी में अखंड भारत दिवस का कार्यक्रम संपन्न, विहिप और बजरंग दल ने अखंड भारत का लिया संकल्प
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड कटंगी द्वारा शिवम कॉलेज में 'अखंड भारत दिवस' का भव्य कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और पूज्य संतों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुई।