Public App Logo
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ तथा भारत विभाजन की विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत रखने, विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उस दौर में विस्थापन और पीड़ा झेलने वाले लोगों के संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्टर सभा कक्ष, खैरागढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खम्मन ताम्रकार, उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, नगर पालिका खैरागढ़ अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चंद्राकर, कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्य विनोद शर्मा सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम कुमार पटेल सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर भारत विभाजन की त्रासदी को स्मरण किया और देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया। #kcgdistrict - Khairagarh Chhuikhadan Gandai News