पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर स्थल निरीक्षण एवं समीक्षा 🙏✨
पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, पर्यटन निदेशक श्री उदयन मिश्रा, गया के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, संयुक्त सचिव पर्यटन श्री प्रदीप कुमार सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के वरीय अधिकारियों ने गया एवं बोधगया में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की।
आगामी पितृपक्ष मेले की तैयारियों का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात तथा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उद्देश्य स्पष्ट है—गया जी में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना। 🙏
#pitrupakshamela2026 #GayaJi #BiharTourism #ɪɴᴄʀᴇᴅɪʙʟᴇɪɴᴅɪᴀ #bihargovernment
5 views | Gaya, Bihar | Aug 17, 2026