Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

परिवार को छोड़ पर्यटक की जिंदगी बचाने में जुटा डॉक्टर, CPR से लौटाई सांसें मसूरी। केंपटी फॉल में रविवार को एक पर्यटक की जिंदगी उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब वह अचानक पानी की निकासी वाले हिस्से में फंसकर डूबने लगा। कुछ ही पलों में उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि सांसें उखड़ने लगी और शरीर ने जवाब देना शुरू कर दिया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे पर्यटक को समय पर इलाज मिलना जरूरी था। ऐसे वक्त में मौके पर मौजूद एक डॉक्टर ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए अपने परिवार को पीछे छोड़ दिया और अनजान पर्यटक की जिंदगी बचाने में जुट गया। पानीपत, हरियाणा निवासी अजय गौतम (29), पुत्र कृष्णा गौतम, अपने चार दोस्तों के साथ केंपटी फॉल घूमने आया था। दोस्तों के मुताबिक घूमने के दौरान वह अचानक पानी की तेज निकासी वाले हिस्से में फंस गया। जब तक साथियों को इसका पता चला, तब तक उसकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। सांसें थमीं तो डॉक्टर ने संभाला मोर्चा मुख्य सड़क पर अजय की हालत देखकर वहां मौजूद डॉक्टर ने बिना समय गंवाए उसका उपचार शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता ऐसी थी कि तत्काल चिकित्सकीय मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। डॉक्टर ने अपने परिवार को केंपटी क्षेत्र में ही छोड़कर मरीज की जान बचाने को प्राथमिकता दी। उन्होंने प्राथमिक उपचार के साथ CPR दिया और लगातार प्रयास करते रहे। काफी मशक्कत के बाद अजय को होश आया और उसकी स्थिति कुछ संभली। इसके बाद एंबुलेंस से उसे मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। खास बात यह रही कि डॉक्टर भी मरीज के साथ अस्पताल पहुंचे और उपचार में चिकित्सकों का सहयोग किया। मरीज की हालत स्थिर होने के बाद ही वह वहां से रवाना हुए। फेफड़ों में चला गया था पानी, ऑक्सीजन स्तर गिरा उप जिला चिकित्सालय में डॉ. प्रशांत नैथानी के नेतृत्व में अजय का उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार पानी में डूबने के कारण उसके फेफड़ों में पानी चला गया था, जिससे उसका ऑक्सीजन स्तर काफी नीचे गिर गया था। प्रारंभिक उपचार के बाद मरीज को स्थिर किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में रखने की जरूरत थी। इसके चलते चिकित्सकों ने उसे देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया। चार दोस्तों की आंखों के सामने जिंदगी और मौत का संघर्ष अजय के दोस्तों ने बताया कि वे सभी घूमने के लिए केंपटी फॉल आए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ पल बाद उनका दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझता नजर आएगा। पानी में फंसने के बाद उन्होंने तत्काल उसे बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, स्थानीय लोगों और डॉक्टर की तत्परता से उसे समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। केंपटी फॉल की इस घटना में जहां एक ओर पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा और सावधानी की जरूरत सामने आई, वहीं दूसरी ओर संकट की घड़ी में एक डॉक्टर का अपने परिवार को छोड़कर अनजान व्यक्ति की जान बचाने के लिए आगे आना इंसानियत की ऐसी तस्वीर छोड़ गया, जिसे अजय और उसके दोस्त शायद जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। #cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh #uttarakhand

Mussoorie, Dehradun | Aug 16, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.