घाटोल: सेनावासा में हरियाली अमावास्या के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम, पेड़-पौधों और वृक्षों की पूजा-अर्चना की गई
घाटोल उपखंड के सेनावासा कस्बे मे बुधवार को हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर पर गांव के सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर प्रर्यावरण को बढ़ाने और उसकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। शाम 4:00 बजे मेरी जानकारी के अनुसार सेनावासा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रशासक गणपत कटारा के नेतृत्व मे पौधरोपण कर प्रकृति और वृक्षों की पूजा अर्चना की गई। इस दौराम ग्रामीण मौजूद रहे।