बिक्रमगंज: काव नदी पर बांस का पुल टूटा, बिक्रमगंज से 6 गांवों का संपर्क बाधित, लोगों को हो रही परेशानी
बिक्रमगंज नगर परिषद से होकर बहने वाली काव नदी में बना बांस का पुल तेज धार में बह गया। इस घटना के कारण सिकरिया गांव के वार्ड-26, बासुगंज, बलचंदवां और मुक्तिगंज सहित लगभग आधा दर्जन गांवों का बिक्रमगंज से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। पुल टूटने से इन गांवों के लोगों को बिक्रमगंज के मुख्य बाजार तक पहुंचने के लिए काफी दूरी तय करना पड़ रहा है।