शामली: शामली में दुकान पर सोने की गिन्नियां बेचने के नाम पर ठगी करने वाली 2 महिलाओं समेत कुल 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 30, 2026 बुधवार को ASP शामली सुमित शुक्ला ने बताया कि 27 जुलाई को एक परचून की दुकान पर पहुंची 2 महिलाओं ने सोने की गिन्नियां बेचने के नाम पर एक महिला से सोने व चांदी के आभूषण ठग लिए थे। बाद में गिन्नियां फर्जी निकलने पर पुलिस से शिकायत की गई थी। मामले में गुजरात निवासी आशीष उर्फ गौतम, महिला पवित्रा और राजौरी गार्डन दिल्ली निवासी महिला अंजू को गिरफ्तार किया गया है।