सोनभद्र बंशी सुर्यपुर: रामापुर गांव के निकट खेल मैदान से एक पुरुष और एक महिला देशी शराब तस्कर शराब के साथ गिरफ्तार
रामापुर गांव के निकट खेल मैदान से एक पुरुष एवं एक महिला देसी शराब तस्कर को शराब के साथ शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पुरुष शराब तस्कर संजय शाह के पास से 12 लीटर देसी शराब तथा मीना देवी के पास से 18 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।