चित्तौड़गढ़: तस्करों ने कार्रवाई से बचने के लिए कार एस्कॉर्टिंग के लिए लगाई मोटरसाइकिल, CBN ने बाइक के जरिए घोसुंडा से पकड़ा डोडाचूरा
CBN चित्तौड़गढ़ की टीम ने रविवार क़ो मादक पदार्थ तस्करो के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की. तस्करो ने कार के आगे एस्कॉर्टिंग के लिए बाइक लगा रखी थी लेकिन बाइक के जरिए ही टीम तस्करो तक पहुंची. करीब 46 किलोग्राम डोडा चुरा के साथ कार और बाइक जप्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसके जरिए ब्यूरो के अधिकारी नेटवर्क में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटे हैं.