बिशुनपुरा: विशुनपुरा में स्थायी बस स्टैंड न होने से मुख्य सड़क पर लग रहा जाम, प्रशासन से उठी मांग
विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में स्थायी बस और टेंपो स्टैंड न होने से मुख्य सड़क ही वाहनों का पड़ाव बन गई है। चालक सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर सवारी चढ़ाते और उतारते हैं। इससे बाजार क्षेत्र में अक्सर लंबा जाम लग जाता है और हादसों का खतरा बना रहता है। वर्ष 2008 में विशुनपुरा को प्रखंड का दर्जा मिला था, लेकिन 18 साल बीत जाने के बाद भी यहां स्टैंड का निर्माण