मखदुमपुर: धराउत सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, 30 दिन में आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के दिए निर्देश
जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई. भूटिया ने बुधवार को मखदुमपुर प्रखंड की धराउत पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्राप्त आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड कर 30 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।