सिहोरा: ग्राम बरखेड़ा में पिता को सर्प ने डसा, सदमे में बेटी की मौत
सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में पिता की सर्पदंश से मौत के बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात बरखेड़ा निवासी बसंत कोल उम्र 40 वर्ष पिता भद्दी कोल को घर में सोते समय सर्प ने डस लिया।