गभाना: गभाना में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, चार को किया गया गिरफ्तार
गभाना में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।