भादरा: भादरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
भादरा में ब्लॉक स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित हुआ। विधायक संजीव बेनीवाल और उपखंड अधिकारी भागीरथराम चौधरी ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने परेड, पीटी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट कार्य करने वालों, भामाशाहों और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।