कोरबा: कोरबा में दौड़ी देशभक्ति की लहर, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा जनसैलाब
Korba, Korba | Aug 14, 2026 कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज, 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया । प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित यह दौड़ सुबह 8 बजे सीएसईबी फुटबॉल मैदान से शुरू हुई ।दौड़ सीएसईबी चौक से टीपी नगर चौक होते हुए गायत्री मंदिर पहुंची और वापस सीएसईबी फुटबॉल मैदान में इसका समापन हुआ.