#नॉन फॉलोअर्स00000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000 ब्रेकिंग ब्रेकिंग उन्नाव: रूपऊ में जर्जर बिजली का खंभा बना हादसे का खतरा
उन्नाव। ग्रामसभा रूपऊ में बिजली का खंभा काफी दिनों से टूटा हुआ पड़ा है, जिससे किसी भी समय बड़ी घटना होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते जर्जर खंभे को अभी तक नहीं बदला गया।
मामले की जानकारी स्थानीय लाइनमैन को दी गई। लाइनमैन ने तत्काल आश्वासन देते हुए कहा कि तीन दिन के अंदर नया बिजली का खंभा लगा दिया जाएगा।
अब देखना होगा कि बिजली विभाग अपने आश्वासन पर कितनी जल्दी अमल करता है।
न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट।
Unnao, Unnao | Aug 19, 2026