धनरुआ: नाले की सफाई नहीं होने से सड़क पर जलजमाव, ग्रामीणों ने खुद उठाया फावड़ा
धनरूआ 3 अक्टूबर 2026 । धनरूआ पंचायत के वार्ड नंबर 9 में नाले की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है। जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को खुद फावड़ा उठाकर नाले की सफाई शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार नाले में लंबे समय से गंदगी, कचरा और मिट्टी जमा है, जिसके कारण पानी की निकासी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों ने बत