एटा, उत्तर प्रदेश। एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मेडिकल कॉलेज स्टाफ और सुरक्षा गार्ड के बीच बहस और कथित अभद्रता नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि नो-पार्किंग क्षेत्र में स्कूटी खड़ी करने से गार्ड ने स्टाफ को मना किया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
वायरल वीडियो में स्टाफ द्वारा गार्ड से कथित तौर पर अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
अब सवाल है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।
.
.
.
.
#Etah #एटा #EtahMedicalCollege #MedicalCollege #UPNews
Fatehabad, Agra | Aug 20, 2026