23 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को 8:00 बजे बिलासपुर में 23 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खेल उत्सव में भाग लेने के लिए जिला स्तर पर चयनित विजेता खिलाड़ियों से भरी बस को कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम वर्षा बंसल और डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी शिक्षा शर्मा भी उपस्थित रहीं।