बगोदर: हेसला में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, सर्विस रोड से शव बरामद
बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला आवर ब्रीज के पास आपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।जिसका शव हेसला में सर्विस रोड में पडा हुआ था।मृतक का नाम मिथिलेश यादव है,जो हेसला का रहने वाला है।वह भाजपा औंरा मंडल के मंत्री पद पर था। घटना की सुचना मिलने पर आस पास के लोगो की घटनास्थल पर भीड जामा हो गई और आक्रोशित लोगो ने जीटी रोड को जाम कर दिया।