गुन्नौर: गांव अजीजपुर के समीप तेज रफ्तार रोडवेज ने बैलगाड़ी में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की हुई मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर गांव अजीजपुर के समीप सोमवार सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव धनीपुर निवासी धीरेंद्र यादव और सुमित कुमार की मौत हो गई। जबकि बैलगाड़ी में जुड़ा एक बैल भी हादसे में मर गया। टक्कर इतनी तेज थी की बैलगाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।