सिकंदरा: सिकंदरा में शाही मस्जिद से निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों के साथ वीर जवानों को किया गया याद
सिकंदरा कस्बे में शनिवार को शाही मस्जिद थाना गेट से दोपहर करीब दो बजे विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ देशभक्ति गीतों के साथ हुआ। तिरंगा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए पटेल चौक पहुंची, जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा मालवीय नगर पहुंची। यहां देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता के जयकारे और ‘व