मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात शव मिला, 48 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान
मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर राजबरा नदी के समीप डाउन रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार को बरामद अज्ञात व्यक्ति के शव की 48 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी।