चरखारी: खरेला के कनेरी गांव में नहर की पुलिया में मिला बुजुर्ग का शव, मचा हड़कंप
कनेरी गांव में नहर की पुलिया में 65 वर्षीय परमलाल का शव मिलने से सनसनी फैल गई।परिजनों के मुताबिक परमलाल रैपुरा खुर्द में बहन के पास रहता था। उसकी पत्नी की 15 साल पहले मौत हो चुकी है और बेटे ने 8 साल पहले आत्महत्या कर ली थी। मौके से सल्फास की डिब्बी और शराब मिलने की बात सामने आई है। भतीजे ने मौत को संदिग्ध बताया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।