रामपुर मनिहारन: रामपुर मनिहारान में भरभराकर गिरा दो मंजिला कच्चा मकान, दवाई लेने गई किशोरी मलबे में दबकर घायल, लोगों ने किया बचाव
रामपुर मनिहारान में सोमवार रात दो मंजिला कच्चा मकान बारिश के बाद ढह गया। इस हादसे में कमरे से दवाई लेने गई एक किशोरी मलबे में दबकर घायल हो गई। परिवार के बाकी सदस्य उस समय घर से बाहर थे। मोहल्ला मनिहारान निवासी नसीम का मकान लगातार बारिश से कमजोर हो गया था। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।