जांजगीर: जांजगीर में सेवा और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ शुरू हुआ अग्रसेन जयंती महोत्सव, निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण
जांजगीर के श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ सेवा और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ हुआ। श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर द्वारा स्वर्गीय श्रीमती द्रोपती बाई अग्रवाल एवं स्वर्गीय श्री केदारनाथ अग्रवाल की स्मृति में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ ही अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर।