पामगढ़: पामगढ़ क्षेत्र के अमृत सरोवरों के तट पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पौधारोपण, जल संरक्षण और विकसित भारत-जी राम जी योजना
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में जिले में स्वतंत्रता दिवस 2026 को प्रकृति संरक्षण, जनसहभागिता और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ विशेष रूप से मनाया गया। शासन के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्मित अमृत सरोवरों के तट पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित।